हापुड़, सीमन/सुरेन्द्र शर्मा, अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी राजू पुत्र कुंवर पाल के मकान की छत बुधवार की सुबह भर-भराकर नीचे आ गिरी। घर में मौजूद महिला ने भागकर किसी तरह खुद की जान बचाई। राजू का कहना है कि पड़ोस के मकान को तोड़ने के बाद उनके मकान की छत कमजोर हो गई जो कि बुधवार की सुबह बारिश के दौरान नीचे आ गिरी।
राजू ने बताया कि बुधवार की तड़के करीब 3:00 बजे उसकी माता व अन्य लोग घर में मौजूद थे। बारिश के दौरान अचानक मकान का लेटर नीचे आ गिरा। शोर सुनकर उसकी मां किसी तरह भागकर बाहर आई और घर में मौजूद अन्य लोगों को भी सुरक्षित बचाया। राजू का कहना है कि पड़ोस का मकान कुछ दिन पहले ही टूटा है जिसकी वजह से उनके मकान की छत में टरेड आ गई और बारिश के दौरान छत नीचे आ गिरी।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























