हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाते हुए घर से पांच हजार रुपए नकद और लाखों की सोने और चांदी की जूलरी चोरी कर ली। मामला बुधवार की सुबह गांव वनखंडा का है जब किसान कांती प्रसाद त्यागी अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर खेतों पर काम करने गये थे। जब कांति प्रसाद का बेटा वरुण घर लौटा तो उसने घर का ताला टूटा हुआ देखा और उसके होश उड़ गए। वरुण ने मामले की सूचना परिजनों को दी। जब परिजन घर पहुंचे तो पूरा माजरा समझ आया और उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घर में कांति प्रसाद और उनके भाई राजवीर दोनों का परिवार रहता है। जब घर में कोई नहीं था तो चोरों ने घर पर धाबा बोल दिया और घर में लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। मामले की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पहुंचे और घटना का विरोध किया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606

































