
बाबूगढ़: पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण सैंकड़ों लीटर साफ पानी हो रहा बर्बाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में साफ पानी की पाइपलाइन में हो रही लीकेज से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। पानी सड़क पर बह रहा है जिसकी वजह से लोगों को बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि सैंकड़ों लीटर पानी लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?
ग्रामीण प्रीतम सिंह ने बताया कि वह बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर 7 में रहते हैं। क्षेत्र में ट्यूबवेल लगी है। हालांकि ट्यूबवेल अभी संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं हुई लेकिन ट्यूबवेल का संचालन लोग की सुविधा के मद्देनजर हो रहा है। पानी की पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। चार-पांच बार पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कराया लेकिन अभी तक लाइन पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। ऐसे में साफ पानी बर्बाद हो रहा है। अभी तक सैंकड़ों लीटर पानी बर्बादी हो चुका है। यह पानी दूषित होता जा रहा है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? संबंधित विभाग को मामले में लापरवाही छोड़ कार्रवाई करनी चाहिए।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























