
बाबूगढ़: सड़क हादसे में हापुड़ कोतवाली में तैनात होमगार्ड की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर उपेड़ा फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हापुड़ कोतवाली में तैनात होमगार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी परमिंदर होमगार्ड का जवान था जिसकी ड्यूटी हापुड़ कोतवाली में चल रही थी। मामला रविवार की रात का है जब वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए हापुड़ कोतवाली आ रहा था। जैसे वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बाबूगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। होमगार्ड ने दम तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































