
👁 0 views Views
बाबूगढ़: खोखे से सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बछलौता फ्लाईओवर के पास एक खोखे से चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पांच से छह हजार रुपए का पीड़ित का नुकसान हो गया। चोर फ्रीजर तोड़कर मक्खन, चॉकलेट, कोल्डरिंग, फैन की पेटी चुराकर फरार हो गए।
हिरदेश कुमार ने बताया कि उनका फ्लाईओवर के पास एक खोखा है। वह शुक्रवार की रात को खोखा बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच चोर आए जिन्होंने फ्रीजर तोड़कर व खोखे में रखा सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह जब खोखे पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। बताया जा रहा है कि पांच से छह हजार रुपए का सामान चोरों ने चोरी कर लिया।
हापुड़ से खरीदें गिटार, पियानो, हारमोनियम आदि म्यूजिकल आइटम: 9719606011































