
बाबूगढ़: लैब में कार्यरत कर्मी के साथ पांच लोगों ने की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुक्तेश्वर जूनियर हाई स्कूल के पास लैब में कार्यरत कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने उसकी जेब में रखे 2,230 रुपए भी छीन लिए। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा। साथ ही पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का प्रतीत होता है।
गांव श्यामपुर जट्ट के अनिल कुमार ने बताया कि उसका बेटा अमन कुमार कर्दम कुचेसर चौपला स्थित एक लैब में कार्यरत है। 1 दिसंबर की शाम को वह लैब से घर जा रहा था। जैसी वह मुक्तेश्वर जूनियर हाई स्कूल के पास पहुंचा तो पांच आरोपियों ने उसे रोका। उसके साथ मारपीट की, जेब में रखें 2230 रुपए भी छीन लिए। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























