
बाबूगढ़: जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभार निरीक्षक मुनेष प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मामला बीती रात का है जब बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में जमीनी विवाद को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया। कार में सवार होकर आए दबंगों ने हवाई फायरिंग की। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की घटना को अंजाम देकर कार सवार मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

























