हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छपकौली में क्रय केंद्र लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर विवाद हुआ जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर डंडे लेकर उतर आए। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
दरअसल बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में मंगलवार की रात शुगर मिल का क्रय केंद्र लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे निकल आए और जमकर गाली गलौज हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग घरों में दुपक गए। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
































