बाबूगढ़: किसान पर हमला कर तोड़ी रीड की हड्डी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहे किसान पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इलाज के दौरान पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पता चला कि किसान की रीड की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने मामले में अब जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:00 बजे वह अपनी पत्नी कुसुम के साथ अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान आपसी रंजिश में गांव के ही देवेंद्र, सुमित, अंकित, गोलू उर्फ नितिन, गांव भरना निवासी भविष्य व हसनपुर निवासी नीतू ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी रीड की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








  • Related Posts

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में जल निगम द्वारा प्लांट की बाउंड्री के भीतर 4 एमएलडी क्षमता…

    Read more

    एलायंस का सम्मान समारोह

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

    हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

    हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग
    error: Content is protected !!