
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपाल के पास वनखंडा वाले रास्ते पर बिजली घर के समीप पैदल जा रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को एक बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
80 वर्षीय रामवीर निवासी फतेहपुर चौपला बाबूगढ़ जनपद हापुड़ गुरुवार की दोपहर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान रामवीर की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद दरोगा नीरज मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 9557265126





























