बाबूगढ़: कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई ईद की नमाज़
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम भाई एकत्र होकर सुबह मस्जिद पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया कि 30 दिन का रोजा रखने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है। ईद-उल-फितर की नमाज़ नमाजियों ने अदा की और देश के अमन चैन की कामना की, भाईचारे के लिए तमन्ना की। मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा कि लोग आपस में एक दूसरे के त्यौहार में शामिल होकर पर्व मनाए।

ईद को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार, निरीक्षक संजय कुमार, बाबूगढ़ नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष पति राजीव कुमार, लोकेश वरुण, नगर पंचायत के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100






























