
बाबूगढ़: स्कॉर्पियो व ई-रिक्शा की भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की मुदाफरा चौकी क्षेत्र में किठोर रोड पर स्कॉर्पियो कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को जांच का आश्वासन दिया।
मामला रविवार का बताया जा रहा है जब गांव सरवानी में स्थित किठोर रोड पर ठेके के सामने एक ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो कार की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर चक्का जाम लगा दिया जिसकी वजह से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























