
बाबूगढ़: अवैध होर्डिंग्स हटाने के डीएम ने दिए निर्देश
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय बुधवार को बाबूगढ़ नगर पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने चेयरमैन और सभासदों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने इस दौरान विकास कार्य को लेकर चर्चा की। आपको बता दें कि क्षेत्र में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगे हुए हैं जिसको लेकर बैठक में मुद्दा उठा। इस दौरान डीएम ने अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ-साथ टेंडर प्रक्रिया कर होर्डिंग लगाने की बात कही। हाल ही में बनी पानी की टंकी को हैंडोवर करने की भी बात कही गई। नगर पंचायत में बनें सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। पंचायत क्षेत्र में खाली प्लॉट में पड़े कूड़े को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि जिन प्लाटों में कूड़ा पड़ा है उन पर चालान किया जाए। अंबेडकर मूर्ति के पास तालाब के सौंदर्यकरण करने की बात की गई। साथ ही इलाके को सीसीटीवी से लैस करने पर भी जोर दिया। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर उल्लंघन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो निर्देश दिए हैं उस पर अमल किया जाए। इस दौरान सभासद भी मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























