
बाबूगढ़: जनरल स्टोर पर दो पक्षों में विवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित एक जनरल स्टोर से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कुछ लोग अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में तो ईट भी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुरमीत सिंह निवासी गांव अटूटा ने बताया कि उनका NH-9 पर जनरल स्टोर है जहां बुधवार की शाम कुछ लोग आए उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज किया। इस दौरान एक ने ईंट हमला करने के लिए ईंट भी उठा ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
“अप्सरा यूनिसेक्स सलून एंड ब्राइडल हाउस” लेकर आए हैं ब्राइड व ग्रूम पैकेज आपके बजट में: 9557809786






























