
बाबूगढ़: गहरा गड्ढा बना आफत, पौधे लगाकर अधिकारियों ने झाड़ा हाथ
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में छोईया पुल के पास पुराने हाईवे पर एक गहरे गड्ढे में कूड़ा भरकर गड्ढे के चारों ओर पौधे और लाल कपड़ा बांधकर लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में हादसे की संभावना बनी हुई है। आप ही सोचिए रात के समय तो हादसे होने की संभावना बढ़ सकती है क्योंकि यहां पर किसी प्रकार का कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं है और ना ही साइन बोर्ड।
इस मार्ग से वाहन फर्राटा भरते हैं लेकिन हाईवे किनारे छोईया के पास की यह तस्वीर लापरवाही भरी है जहां गहरा गड्ढा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। राहगीर, वाहन सवार इस गड्ढे के कारण हादसे का शिकार हो सकते हैं। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाही छोड़ तुरंत इसे दुरुस्त करें।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























