हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी निजामुद्दीन को कबूतर पालने का शौक है जिसके यहां 45 में से 20 कबूतरों ने दम तोड़ दिया। निजामुद्दीन का कहना है कि किसी रोग की चपेट में आने से प्रतिदिन दो से तीन कबूतर दम तोड़ रहे हैं।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी निजामुद्दीन कई वर्षों से कबूतर पालता आ रहा है जिसने बताया कि उसके सभी कबूतर स्वस्थ थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से किसी वायरस की चपेट में आने से उसके प्रतिदिन दो से तीन कबूतरों की मौत हो रही है। अब तक 20 कबूतर मर चुके हैं। कुछ कबूतरों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। क्षेत्र में कबूतर पालने वाले ने मामले में चिकित्सकों की मदद मांगी है। निजामुद्दीन का कहना है कि हालात देखकर ऐसा लगता है कि यह रोग बचे हुए जीवित कबूतरों को भी अपनी चपेट में ले लेगा।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























