👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। अवैध निर्माण करने वालों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे किनारे लगी रेलिंग भी काट दी है और हाईवे से अवैध निर्माण तक का रास्ता बना लिया है जिससे हाईवे पर हादसों का खतरा मंडरा रहा है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी के पास हाईवे पर इस तरह की हरकत जानलेवा साबित हो सकती है जहां कुछ लोगों ने हाईवे किनारे लगी रेलिंग को काट दिया और अवैध रूप से एक खोखा बना दिया। लोगों के आने-जाने के लिए अस्थाई रास्ता भी बना दिया। ऐसे में यदि वाहन यहां रुकते हैं तो हादसा हो सकता है।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130





























