👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बाबूगढ़ में सोमवार को बाल शिशु पथ संचलन निकाला गया जो कि बाबूगढ़ छावनी से शुरू हुआ और प्रमुख मार्गों से निकला। इस दौरान पथ संचालन कर रहे नन्हे छात्रों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
गणवेश धारी बाल स्वयं सेवकों ने घोष की धुन पर कदमताल किया। घोष की धुन को सुनने के लिए लोग सड़कों पर आ गए और पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर इलाका भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। गणवेश धारी बाल स्वयं सेवकों ने लोगों को अनुशासित रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता, एकता अखंडता की रक्षा करने का संदेश दिया।
































