हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया और नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के चालान काटे। साथ ही जरूरत पड़ने पर वाहन को सीज़ भी किया। इस दौरान वाहन सवारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई ने तो पुलिस को देखकर अपना मार्ग ही बदल लिया।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुचेसर चोपला के पास चेकिंग के दौरान दरोगा मनीष बालियान ने चार चालान किए और एक बुलेट बाइक को सीज किया। मुदाफरा चौकी पर दरोगा महंत राज ने वाहनों की चेकिंग की और पांच चालान किए। तो वहीं बाबूगढ़ छावनी में दरोगा भानु ने भी चेकिंग की और उन्होंने अभियान के दौरान तीन वाहनों के चालान किए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
































