
बाबूगढ़: कैंटीन संचालक के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में कैंटीन पर शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने कैंटीन संचालक और कर्मचारियों को जमकर पीटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बरहाना के संदीप त्यागी ने थाना बाबूगढ़ में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई अक्षय त्यागी गांव बरहाना में अंबा कंपनी के पास खाने की कैंटीन चलाता है। 12 मार्च की शाम करीब 8:30 बजे उपेड़ा के सिब्बन, बिट्टू, मनीष, चेतन निगम, एक अज्ञात व्यक्ति कैंटीन पहुंचे और वहां शराब पीने लगे। आरोप है कि अक्षय ने कैंटीन पर शराब पीने से मना किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने पास में पड़े लाठी-डंडे, लोहे की रोड से अक्षय पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कैंटीन पर काम करने वाले रॉबिन, मनोज और शिवा बीच बचाव करने के लिए आए। इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में अक्षय त्यागी के सिर में गंभीर चोट लगी है जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012





























