
बाबूगढ़: किशोरी का अपहरण करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव से युवक ने एक किशोरी का अपहरण कर फरार हो गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 27 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय पुत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से अचानक लापता हो गई। तलाश के दौरान पता चला कि गांव के दीपक ने उसकी पुत्री का अपहरण किया है। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित थाने तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की बरामदगी को पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द किशोरी की सकुशल बरामदगी होगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























