हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में गन्ने का क्रय केंद्र लगाने को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि सिंभावली शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगाने को लेकर मंगलवार की रात बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोगों में दहश्त मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 26 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार की रात मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मदनपाल सिंह, कुशल पाल सिंह, अनिल कुमार, अजय पाल पुत्रगण कुंवर पाल, भूपेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह, जितेंद्र कुमार पुत्र भोपाल सिंह और शिवकुमार उर्फ बबलू पुत्र सुतेशवीर निवासीगण गांव छपकौली बाबूगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131





























