
बाबूगढ़: प्लॉट की चारदीवारी कर ईंट चोरी करने के मामले में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला फतेहपुर में एक व्यक्ति के प्लाट की चारदिवारी को कुछ आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद उन्होंने ईंटें चुरा ली। जब प्लॉट मालिक ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
जयवीर ने बताया कि उसने एक प्लॉट खरीदा था जिसकी उन्होंने चार दिवारी कराई थी। वह प्लॉट पर पिलर बनवाने का काम करवा रहे थे। तभी गांव के अमित, कृष्ण पाल और गौरव मौके पर पहुंचे और काम रोकने की धमकी दी। 23 जुलाई 2025 को जब पीड़ित अपने प्लॉट पर पहुंचा तो देखा कि उसकी चार दिवारी क्षतिग्रस्त थी और ईंट गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित ने आरोपियों को ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें ले जाते हुए देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























