हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर जट्ट में रविवार की तड़के कार सवार दबंगों का आतंक दिखाई दिया जिन्होंने एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ की जिसका विरोध करने पर दुकानदार की मां को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। खून से लथपथ महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
गांव शाहपुर निवासी रविंद्र पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि वह रविवार की तड़के दुकान में सो रहा था। तभी गाजियाबाद नंबर की महिंद्रा XUV500 गाड़ी में सवार होकर आए सात दबंगों ने उसके साथ अभद्रता की। दरअसल कार में से एक व्यक्ति उतरा जिसने सिगरेट मांगी। इसी बीच दूसरा व्यक्ति उतरा और उसने दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार के साथ जमकर गाली गलौज किया और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। शोर सुनकर रविंद्र की मां मौके पर पहुंची जिसका आरोपियों ने सर फोड़ दिया। दुकान में रखी कुर्सियां, कुल्हड़, सारा सामान बिखेर दिया और आरोपी फरार हो गए लेकिन पीड़ित ने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। साथ ही दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। वहीं पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























