
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर पर सोमवार को एक सफेद रंग की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय चालक विजेंद्र सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी गांव घनोट थाना रजबपुर जनपद अमरोहा गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह बछलौता फ्लाईओवर पर पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को हाईवे से हटवाया।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400



























