हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की मुदाफरा चौकी की मेन रोड पर हापुड़ से किठौर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
रविवार को सड़क पर घना कोहरा होने के कारण अचानक सामने आई मोटरसाइकिल को बचाने के चलते एक कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































