
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की डिपो पर नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा बनाए गए शौचालय के हालात बेहद खराब है। यह यूरिनल टूटे हुए हैं। बेहद गंदी बदबू आती है। यहां आने वाले लोगों को इन्फेक्शन का भी शिकार होना पड़ रहा है जिन्होंने संबंधित विभाग से मामले में कड़ा कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही की वजह से लोग बीमार होने को मजबूर हैं। जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
जानकारी के अनुसार कुछ लोग बाबूगढ़ की डिपो रोड पर पहुंचे और उन्होंने नगर पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय का प्रयोग किया। वहां के हालात देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने बताया कि यूरिनल अंदर से टूटे हुए हैं। बेहद ही ज्यादा बदबू आ रही है। शौचालय की साफ-सफाई भी नहीं होती जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बदबू के बीच रहने को मजबूर हैं।























