
बाबूगढ़: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मूल रूप से जिला हाथरस सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर कचौरा के अमित ने बताया कि वर्तमान में वह थाना बाबूगढ़ के छावनी में रहता है। एक मार्च की रात को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने मामले की सूचना बाबूगढ़ थाना पुलिस को दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651




























