
बाबूगढ़: धर्म कांटे के पास खड़ी बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में धर्म कांटे के पास खड़ी बाइक चोरी होने से हड़कंप मचा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर के संजीव ने बताया कि 28 सितंबर को वह अपनी बाइक पर सवार होकर खेतों पर गया था। बाइक उसने रामदेव धर्म कांटे के पास खड़ी की थी। वह खेतों पर चला गया। वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब थी। इसके बाद बाइक को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053






























