
बाबूगढ़: कूमल कर नलकूप से कृषि यंत्र व दवाइयां चोरी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में चोरों ने बीती रात एक किसान की ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया जहां ट्यूबवेल में कूमल कर चोर दाखिल हुए और उन्होंने दवाइयां आदि सामान चुरा लिया। इस दौरान पीड़ित किसान को करीब 30 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव उपेड़ा निवासी किसान बबलू चौधरी पुत्र ओमपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम वह घर चले गए थे जिसके बाद नलकूप पर अज्ञात चोर आए और कूमल कर भीतर दाखिल हुए कृषि यंत्र, दवाइयां आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब पीड़ित किसान खेतों पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसने मामले में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





























