
बाबूगढ़: सड़क हादसे के दौरान एक किशोर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार को एक बाइक पर सवार होकर दो किशोर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास पहुंचे तो बाइक का अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान 14 वर्षीय कुनाल की मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय हर्ष घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























