
बाबूगढ़: बाइक सवार पत्रकार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, कोतवाल लेकर पहुंचे अस्पताल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मन्नत होटल के पास स्थित बाबूगढ़ कट पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार पत्रकार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान पत्रकार सुरेंद्र शर्मा हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। पत्रकार को बाबूगढ़ कोतवाल अपनी गाड़ी से देवनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है जब पत्रकार सुरेंद्र शर्मा निवासी गांव बछलौता बाबूगढ़ थाने से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ कट पर मन्नत होटल के पास पहुंचे तो पीछे से आई सफेद रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार पत्रकार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गया जबकि पत्रकार हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद घायल पत्रकार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। बाबूगढ़ कोतवाल घायल पत्रकार को उपचार के लिए देवनंदिनी में लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)




























