हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): श्री श्यामभक्त मंडल बाबूगढ़ क्षेत्र की अगुवाई में बुधवार को बाबूगढ़ में खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान शोभा यात्रा एकांतेश्वर महादेव से प्रारम्भ हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम बाबा के भक्त निशान के साथ शामिल हुए।
खाटू श्याम बाबा के भक्त महिलाएं व पुरुष निशान लेकर एकत्र हुए और खाटू श्याम बाबा की जय के उद्घोष के साथ निशान शोभा यात्रा धूमधाम से शुरु हुई जो क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। एकांतेश्वर महादेव मंदिर पर शोभा यात्रा ने विश्राम किया।
श्री श्याम मंदिर प्रबंध समिति की ओर से विनोद पंडित, प्रमोद पंडित, हरेंद्र चौधरी , आदित्य राजन, राजीव चौधरी, ओम प्रकाश, ज्ञानेंद्र आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111





























