👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में मंगलवार को 52 वाहनों की नीलामी की गई जिसके लिए साढे नौ लाख रुपए की बोली लगाई गई. इस दौरान दो ट्रक, एक कैंटर, एक ट्रैक्टर, दो मिनी बस, 19 चार पहिया वाहन, 27 दोपहिया वाहन तथा एक लावारिस कार को नीलाम किया गया.
बाबूगढ़ थाना परिसर में मंगलवार को नीलामी आयोजित की गई जहां प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट और आरटीओ विभाग की ओर से उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे. सर्वाधिक बोली साढे नौ लाख रुपए की लगाई गई.
































