हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में गुरुवार को चेयरमैन सुधा देवी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आहूत की गई जिसमें एजेंडे पर विचार विमर्श किया गया। नगर पंचायत के कार्यालय में सुबह करीब 11:00 बजे बैठक शुरू हुई जिसमें विशेष प्रस्ताव के माध्यम से वर्ष 2023-24 के शेष 10 माह के बजट की स्वीकृति पर विचार किया गया। भवनकर मूल्य में 30 प्रतिशत मूल्य को कम किए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली जबकि पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव पास नहीं हुआ।
इसके अलावा नगर पंचायत के निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी, पंप हाउस नंबर दो को उखाड़ कर सामान की नीलामी, उपेंद्र बाबूगढ़ के पास दो शौचालय बनवाने की स्वीकृति पर विचार किया गया। वार्ड संख्या-1 में बछलौता रोड पर बने सार्वजनिक शौचालय को तोड़कर नया सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने के साथ-साथ शुद्ध पेयजल वाटर कूलर की मरम्मत और पांच नए वॉटर कूलर स्वीकृति के साथ विचार किया गया। ग्राम सिमरौली काली नदी के पास स्थित श्मशान घाट पर टीन शेड डलवाए जाने, पाइप फैक्ट्री रोड पर निकाय की अवशेष दो दुकानों की नीलामी कराए जाने की स्वीकृति पर विचार विमर्श किया गया। बोर्ड बैठक में कुल मिलाकर 48 प्रस्तावों पर बैठक की गई जिसमें 47 प्रस्ताव पास हो गए। इस दौरान चेयरमैन सुधा देवी, ईओ प्रमोद कुमार, नगर पंचायत बाबूगढ़ के बाबू संजय त्यागी, अवनीश कुमार, सभी दस सभासद मौजूद रहे।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205































