👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में चोरों ने घेर में बंद 16 बकरियों को चोरी कर लिया। गांव निवासी पप्पू कोरी ने बताया कि बुधवार की रात में बकरियों को बांधकर घेर में ही सो गया था। जब वह गहरी नींद में था तो कुछ लोग कार में सवार होकर आए और उसकी 16 बकरियों को चोरी कर लिया। जैसे ही पप्पू की आंख खुली तो देखा कि 16 बकरियां चोरी हो चुकी थी जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483


























