हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बड़ी संख्या में बाबा खाटू श्याम के भक्त भव्य ध्वज निशान यात्रा में शामिल हुए और अपनी आस्था का परिचय दिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा ठाकुर जी का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को निशान यात्रा हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जिसका जगह-जगह भक्तजनों ने जोरदार स्वागत किया। फ्रीगंज रोड पर स्थित देवी मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई जो कि हापुड़ की रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा, गढ़ रोड, पक्का बाग चौराहा से होते हुए टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर श्रद्धालु जमकर थिरके और बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया। रविवार को सप्तम वार्षिकोत्सव के अवसर पर टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में संगीतमय संकीर्तन का आयोजन भी किया गया।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314



























