👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद में सात जुलाई से B.Ed की परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित होगी. बता दें कि बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा सात जुलाई से आरंभ होने जा रही है. जिले के चार केंद्रों पर 19 कॉलेज के प्रथम और द्वितीय वर्ष के 4500 छात्र परीक्षा में हिस्सा लेंगे. इसके लिए सारी तैयारियां की जा रही है. नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं. हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज, आर एस एस पीजी कॉलेज पिलखुवा, चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़ तथा केडी कॉलेज सिंभावली में B.Ed परीक्षा आयोजित की जाएगी.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050

































