
हापुड़ सीएचसी में मिलेगी आयुष्मान सुविधा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूबे के उन 108 सीएचसी में शामिल है, जहां अभी तक आयुष्मान को सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है और सभी सीएमओ को अगस्त-2025 के अंत तक इस सुविधा को शुरु करने का निर्देश दिया है।
ऐसे में सीएचसी में आने वाले आयुष्मान कार्ड धारकों को पांच लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अनिवार्य कर दी गई है। पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार नहीं मिलने की शिकायतें मिली।
पता चला कि 963 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं। इसमें 108 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा शुरू ही नहीं हो पाई है। इसके पीछे कहीं तकनीकी खामी है तो कहीं सीएचसी का नाम पोर्टल में अपडेट नहीं है। इसी तरह हर सीएचसी में कोई न कोई समस्या है, जिसकी वजह से आयुष्मान कार्ड धारकों को रेफर करना पड़ता है। इन सभी सीएचसी को आयुष्मान योजना में अक्रियाशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इस पर चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ पारधी सेन शर्मा ने नाराजगी जताई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























