हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब आयुष्मान कार्ड राशन डीलर की दुकानों पर बनाए जाएंगे। राशन वितरण के दौरान पात्रों की पहचान की जाएगी और उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान राशन डीलर पात्र नहीं होने पर आवेदन भी करेंगे। वहीं आपको बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनाने की औपचारिकताएं भी पूरी कराई जाएगी और राशन डीलर की दुकानों पर बारकोड लगाए जाएंगे जिसको स्कैन करने से जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। सरकार पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार करने की व्यवस्था दे रही है जिसके चलते आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह अभियान इसी सप्ताह से आरंभ कर दिया गया है और सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र इस योजना से जुड़े जिसके चलते परिवार के सदस्यों को पांच लाख तक का चयनित अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार मिलता है। राशन डीलर आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

























