👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ में रविवार को आयुष्मान भारत हेल्प एंड वैलनेस सेंटर उपकेंद्र में आयुष्मान कार्ड की अकाउंट आईडी का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासी सेंटर पर पहुंचे और रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही अन्य को भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया। एएनएम भावना और माया के अनुसार 100 रजिस्ट्रेशन आईडी रजिस्टर करने का लक्ष्य उन्हें मिला है। ऐसे में उन्होंने क्षेत्रवासियों से अकाउंट आईडी रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।
बाबूगढ़ नगर पंचायत की डिपो रोड पर स्थित केंद्र पर रविवार को एक कैंप का आयोजन किया गया जहां ग्रामीण आयुष्मान कार्ड के लिए अकाउंट आईडी का पंजीकरण कराने पहुंचे।

























