👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): ठगों ने अब भोली-भाली जनता को ठगने का एक नया तरीका अपनाया है। अब ठग एक वीडियो को भेजकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठग रहे हैं। एक ठग ने हापुड़ के राजीव विहार निवासी अशोक कुमार को फोन किया और कहा कि उसका आवेदन पीएम आवास योजना में चयनित हो चुका है। वह सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि को यदि लेना चाहता है तो उसके खाते में छह हजार रुपए जमा करा दें। कॉल आने के बाद अशोक ने जागरुकता का परिचय देते हुए सीधे नगर पालिका पहुंचकर आधिकारियों से संपर्क किया और मामले से आवगत कराया। साथ ही वह वीडियो भी दिखाया जो उसे भेजी गई थी। अशोक की समझदारी ने उसे ठगी से बचा लिया।
SS Fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041



























