हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर देहात मण्डल में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी के नेतृत्व में नमो एप व नवमतदाता सम्मेलन के लिए सम्पर्क किया। इस अवसर पर प्रवासी के रूप में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमल खटीक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत को विश्व में मजबूती दिलाने का कार्य किया है। आज सभी युवा, महिला, मजदूर, किसान सभी प्रधानमंत्री के साथ चलने के लिए तैयार है।भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने कहा कि आज देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के साथ खड़ा है और पुनः एक बार 2024 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा ने बताया कि आज गढ़ देहात मण्डल के आई०एल०एस० डिग्री कालेज व तिलकराम त्यागी स्मारक इंटर कालेज में नमो एप डाउनलोड कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाए व 24 जनवरी को होने वाले नवमतदाता सम्मेलन के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष आकाश त्यागी, मण्डल मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र त्यागी, सुरेन्द्र राणा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093



























