मुस्लिम इलाकों में कोरोना वैक्सीन का चला जागरूकता अभियान










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): स्वास्थ्य विभाग जनपद हापुड़ के द्वारा मंगलवार को हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा में बड़े स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सैकड़ों लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
जन जागरूकता अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने स्वयं दुकानदारों ,मयूरी चालकों व आमजन को जागरुक करने के साथ-साथ कोरोना की वैक्सीन लगाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अ मो मौ दानिश कुरेशी ने लोगों को कोरोना वैक्सीन के फायदे बताते हुए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया, दानिश कुरैशी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना की वैक्सीन लगवाकर देशहित में अपना योगदान दें ताकि हमारा भारत कोरोना मुक्त होकर सोने की चिड़िया बना रहे।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा,सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी ,डिप्टी सीएमओ डॉ वेद प्रकाश, पीपीसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश गुप्ता, डा शशांक अग्रवाल, डीपीएम सतीश कुमार, कारी शहजाद, डॉ दिलशाद अली, डॉ नईम ,चौधरी सरफराज,डा अब्दुल सलाम, आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व सम्मानित लोग उपस्थित थे।

मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520







Related Posts

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

Read more

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
error: Content is protected !!