हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न गांवों में लंपी रोग का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया है। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में पशुपालन विभाग के अधिकारी के. के. नागर ने बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को लंपी रोग संक्रमण के प्रति जागरूक किया। के. के. नागर ने सभी से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें और पशुओं का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में लंपी वायरस लगातार पशुओं को अपनी चपेट में ले रहा है। अभी तक 115 से अधिक गांव लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में पशुपालन विभाग ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और विभिन्न गांव में जाकर 58 हजार से अधिक पशुओं का वैक्सीनेशन भी किया जा चुका है।
वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना
🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…
Read more























