
पुरस्कार वितरण समारोह: सफलता का उत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर, मोदीनगर मार्ग, हापुड़ विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के उत्साह को बढ़ाना था।
समारोह में मुख्य अतिथि डॉ निधि गुप्ता अपने विद्यालय की पूर्व छात्रा और वर्तमान में मुल्तानी मल मोदी कॉलेज ,पटियाला (पंजाब) में रसायन विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर, अरुण कुमार गुप्ता (भारतीय रेलवे, पटियाला के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं डॉ निधि गुप्ता जी के पति), डॉ वरुण त्यागी (फार्मासिस्ट), डॉ अल्पना त्यागी(फिजियोथैरेपिस्ट), मनोज तोषनीवाल (प्रबंध समिति के सदस्य) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह के दौरान कुल 43 विद्यार्थियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार दौड़ प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रूप सज्जा प्रतियोगिता, हिंदी सुलेख प्रतियोगिताओं के लिए दिए गए।
अतिथियों ने अपने कर कमलों से विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ निधि गुप्ता ने शिशुओं को संबोधित करते हुए अपनी पुरानी यादें साझा की और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव फौगाट ने सभी अतिथियों , जिन्होंने अपना मूल्यवान समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया, उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। एवं विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया





























