
अवनी बनी हापुड़ की एक दिन की सीएमओ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति फेस पांच अभियान के तहत कक्षा दसवीं की छात्रा अवनी स्वामी को शुक्रवार को 1 दिन का हापुड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया जहां उन्होंने हाजिरी, योजनाओं के क्रियान्वयन, आयुष्मान से जुड़ी रिपोर्ट देखी। टीबी के मरीजों को पोषण पोटली, जच्चा बच्चा जन्म मृत्यु दर को लेकर भी कई सवाल किए।
मोदीनगर रोड पर स्थित सीएमओ कार्यालय में एक दिन का कार्यभार संभाला। अवनी ने टीकाकरण के लिए आवश्यक कोल्ड चैन में तापमान की स्थिति को जाना। विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीको की वैक्सीन की उपलब्धता जांची। बुजुर्ग व अन्य मरीजों के लिए बेहद कल्याणकारी आयुष्मान योजना में अब तक वितरित किए गोल्डन कार्ड और इसके सापेक्ष उपचार पाने वाले मरीजों की भी जानकारी की।
दिवाली व वेडिंग के लिए “द रेमंड शॉप” से खरीदें “लेने-देने के जोड़े”: 9149331926































