👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): आबकारी दल ने गढमुक्तेश्वर के नया गांव के जंगल में छापा मार कर लगभग 2000 किग्रा लहन नष्ट किया गया तथा 25 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। मदिरा की रोकथाम हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस, प्रशासन के साथ में ग्रामों में प्रधानों के साथ मीटिंग की गई एवं उन्हें चुनाव में शराब न पिलाने की एवं शराब वितरित न करने के कड़े निर्देश दिए गए।मदिरा की रोकथाम के लिए यह अभियान जारी रहेगा ।
































