हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की सर्विस लेन के हालात बेहद खराब हैं। यहां आए दिन ऑटो, मयूरी फंसकर पलट जाती है, गाड़ियां भी फंस जाती है। बाइक सवार चोटिल हो जाते हैं लेकिन अधिकारी है कि उनका इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें और क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करें। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से राहगीरों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आसपास कई गांव हैं जिन्हें यह सर्विस लेन जोड़ती है लेकिन यहां के बदहाल हालात ग्रामीणों के लिए परेशानी खड़ी करती हैं।
मंगलवार को सवारियों से भरा एक ऑटो जैसे ही कुचेसर रोड चौपला की सर्विस लेन में पहुंचा तो सड़क पर पानी भरा होने की वजह से ऑटो गड्ढे में फंस गया जिसके चलते ऑटो में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। ऑटो चालक ने कड़ी मशक्कत कर समझदारी का परिचय देते हुए बड़े ही समझदारी के साथ ऑटो को गड्ढे से निकाला जिसके बाद सवारियों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि यह ऑटो तो बच गया लेकिन अन्य कई ऑटो यहां पलट चुके हैं।




























