हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को दिन निकलते ही ऑटो चालकों ने हड़ताल कर दी। जो ऑटो चालक जहां था वह वहीं रुक गया जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान परीक्षा देने के लिए जा रहे छात्रों को भी परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कोई सवारी नहीं मिली। बढ़ती गर्मी के बीच सभी यात्री बेहाल हो गए। ऑटो चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ते सीएनजी के दाम और ऑटो में सीमित सवारी बैठाने पर उनका औसत नहीं निकल रहा है।
ऑटो चालकों की हड़ताल से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कोई दफ्तर जा रहा था तो कोई परीक्षा देने, कोई अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहा था तो कोई घर लौट रहा था। ऑटो चालकों की हड़ताल से सभी कुछ एकदम थम गया जिससे यात्री बेहाल हैं। ऑटो चालकों की मांग है कि ऑटो में तीन से ज्यादा सवारियां बैठाने की इजाजत दी जाए और पुलिस उनका चालान न करें जिससे वह अपने घर का खर्चा चला सकें और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकें।
JOB Alert: हापुड़ में पाएं प्रतिमाह आठ हजार रुपए और इंसेंटिव : 8077178076



























